फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने महाकालेश्वर मंदिर में किए भस्म आरती के दर्शन

उज्जैन: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने सोमवार प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकालेश्वर जी की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ प्राप्त किया। आरती के दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजन-अर्चन किया और मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया।

दिव्या दत्ता ने इसके पश्चात श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उनका पूजन कार्य मंदिर के पुजारी अर्पित गुरु द्वारा विधिवत संपन्न कराया गया। अभिनेत्री ने उज्जैन प्रवास के दौरान मंदिर की व्यवस्था और धार्मिक वातावरण की सराहना की।

Next Post

सड़क के दोनों तरफ जमे कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सड़क के दोनों किनारे पिछले 10 सालों से जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई रविवार को भी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा जारी रही। इस दौरान क्षेत्रीय जनसमर्थन भी नगर निगम के अमले को मिला और लोगों ने निगमायुक्त की तारीफ करते हुए […]

You May Like

मनोरंजन