सड़क के दोनों तरफ जमे कब्जों को हटाने की कार्रवाई जारी

जबलपुर: मेडिकल कॉलेज अस्पताल की सड़क के दोनों किनारे पिछले 10 सालों से जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई रविवार को भी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते द्वारा जारी रही। इस दौरान क्षेत्रीय जनसमर्थन भी नगर निगम के अमले को मिला और लोगों ने निगमायुक्त की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत अच्छा प्रयास है अब यहां जाम नहीं लगेगा।

इस संबंध में अतिक्रमण अधिकारी मनीष तड़से एवं अखिलेश भदौरिया ने बताया कि सड़क किनारे जमे अतिक्रमण हटने के बाद रोड की एक ओर यातायात व्यवस्था सुगम हुई है और सड़क पर सरपट सुरक्षित गाड़ियां भी दौड़ रहीं हैं।वहीं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि मेडिकल की तरह ही शहर के अन्य मार्गों और लेफ्ट टर्न को अतिक्रमण मुक्त किया जायेगा.

इसके पूर्व प्रशासन द्वारा लगातार पहले क्षेत्रों में मुनादी कराई जायेगी और मुनादी के माध्यम से अतिक्रमणकारियों से अपील की जायेगी कि अतिक्रमणकारी स्वयं से अतिक्रमण हटाकर बाधित यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में प्रशासन का सहयोग करें। अतिक्रमण हटने के बाद सभी मुख्य मार्गो, चौराहों एवं तिराहों पर एक सफेद पट्टी की लाइन डलवाई जायेगी, जिसके अंदर ही दुकानदारों को दुकानों के संचालन के लिए समझाईश दी जायेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पट्टी के बाहर दुकान लगाने पर दुकानदारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानों की जप्ती भी की जायेगी।

Next Post

उपार्जन में गड़बड़झाला करने वालों की भोपाल नहीं पहुंची रिपोर्ट

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय ने मप्र के सभी जिला आपूर्ति नियंत्रक अधिकारियों को विगत पांच वर्षों में समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न उपार्जन में हुई अनियमितताओं की जानकारी तत्काल भेजने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार जबलपुर जिला आपूर्ति कार्यालय द्वारा इस आदेश […]

You May Like