बीआरटीएस पर यातायात व्यवस्था की जगह चालान काटते पुलिसकर्मी

इंदौर:कलेक्टर के आदेश की यातायात पुलिस द्वारा खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही है. यातायात पुलिस जवान और अधिकारी चालान काट रहे है. यातायात व्यवस्था की तरफ पुलिसकर्मियों का ध्यान नहीं है.पिछले दिनों शहर में 36 घंटे तक जाम लग गया था. जाम भी जरा सी बारिश में लगा था. इसके बाद मीडिया में प्रशासन और पुलिस की जमकर थू थू हुई थी और जनता ने भी खूब कोसा था. उक्त जाम को लेकर कलेक्टर ने तत्काल यातायात पुलिस, एनएचएआई, नगर निगम, आईडीए और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लेकर बैठक की थी.

बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने यातायात डीसीपी अरविंद तिवारी को निर्देश दिए थे कि बारिश में चालानी कारवाई बंद कर दें. कलेक्टर के आदेश का असर एक हफ्ता भी नहीं रहा. आज शाम से ही बीआरटीएस पर यातायात पुलिस द्वारा चालान काटना शुरू कर दिया है. चालान भी तब काटे जा रहे थे, जब ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा यानी 6 से 9 बजे तक रहता है.

खास बात यह है कि उसी बीआरटीएस पर पुलिसकर्मी मोटर साइकिल तीन बैठकर गुजरते है, लेकिन उन पर कोई कारवाई नहीं की गई. मतलब साफ है कि यातायात पुलिस कलेक्टर के आदेश की सरे आम धज्जियां उड़ा रही है. यातायात व्यवस्था एक बार फिर भगवान भरोसे छोड़ कर, उगाही में लग गई है

Next Post

तीन दोस्तों की मौत,जन्मदिन मना कर घर नही लौट पाए

Sun Jul 6 , 2025
सतना :शहर से लगे मझगवां भट्ठा के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने तीन दोस्तों की बाइक को टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों दोस्त जन्मदिन मनाने के बाद बाइक से चित्रकूट के हरदुआ […]

You May Like