सन्यास आश्रम में निशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार सम्पन्न हुवे 

ओंकारेश्वर

 

प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी बसंत पंचमी के पावन पर्व पर सोमवार 3 फरवरी को श्री मार्कण्डेय सन्यास आश्रम पर निशुल्क विवाह एवं उपनयन संस्कार संपन्न हुवे

आश्रम के कोठारी श्री रमण चेतन्य जी बताया की आश्रम के प्रमुख स्वामी प्रणवानंदजी महाराज के सानिध्य में

27 ब्राम्हण बटुको के उपनयन संस्कार विद्वान् पंडितो द्वारा सम्पन्न कराया गया

साथ हीं 10 जोड़ो के निशुल्क विवाह अभय घाट पर सम्पन्न हुआ

बारात निकाली गई पंडितो द्वारा अग्नि के फेरे लगवाएं गए

आश्रम द्वारा प्रत्येक जोड़े को गृहस्थी के सभी आवश्यक सामान भी उपहार में दिये गए।

 

बसंत पंचमी पर श्री अभयेश्वर महादेव का स्थापना दिवस भी मनाया गया ।

इस अवसर पर प्रातः से मंदिर में अनेक कार्यक्रम हुवे

पंडितो द्वारा रूद्र अभिषेक सम्पन्न करा मंदिर को सजाया गया

विद्युत रौशनी की गई।

11 बजे से संत एवं भक्त भंडारा हुआ जिसमे हजारों भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया

Next Post

प्रदेश में नगरीय निकायों को वर्ष 2027 तक कचरा प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास

Mon Feb 3 , 2025
भोपाल, 03 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों को वर्ष 2027 तक कचरा प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनाने के लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रभावी प्रयास किये जा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार गीले कचरे को कंपोस्टिंग के लिये कटनी और सागर शहर में अत्याधुनिक स्वचालित इकाइयां लगाई […]

You May Like