सीतारमण ने आमदनी बढ़ाने के लिए किसानों को सहायता का आश्वासन दिया

रायचूर (कर्नाटक), 16 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कर्नाटक के किसानों को भरोसा दिलाया है कि सरकार कृषि से उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता करेगी।

श्रीमती सीतारमण ने यहां किसान प्रशिक्षण एवं सामान्य सुविधा केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर कहा, “किसानों को उनकी आजीविका को सहारा देने के मकसद से केंद्र की विभिन्न योजनाओं के जरिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड, उर्वरक और वित्तीय मदद दी गई है।”

उन्होंने आगे बताया कि किसानों की मदद के लिए सरकार ने विभिन्न खाद्यान्नों और दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है।

Next Post

ब्यावरा में पानी की किल्लत, 10 वें दिन हुई पेयजल सप्लाई 

Thu Oct 16 , 2025
ब्यावरा। त्यौहार के समय नगर में पेयजल सप्लाई का अंतराल काफी बढने से नागरिकों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई स्थानों पर पेयजल सप्लाई का अंतराल बढक़र 10 वें दिन जा पहुंचा है. गौरतलब है कि दीपावली त्यौहार के चलते साफ-सफाई का कार्य […]

You May Like