जबलपुर: एक अधिवक्ता दंपत्ति ने शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व राजनीतिक पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता अधिवक्ता नमृता सांई पिल्ले ने जिला अधिवक्ता संघ के समक्ष प्रस्तुत आवेदन में आरोप लगाया है कि संबंधित वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से झूठे एवं भ्रामक बयान देकर उनके परिवार की सामाजिक छवि, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है।
शिकायत के अनुसार, मार्च 2026 से अप्रैल 2026 के बीच यह घटनाक्रम लगातार चलता रहा, जिससे परिवार को मानसिक, सामाजिक और व्यावसायिक स्तर पर अपमान का सामना करना पड़ा। प्रार्थिया का कहना है कि व्यक्तिगत द्वेष और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित होकर यह अभियान चलाया गया, जिसमें विभिन्न स्तरों पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया गया। श्रीमती पिल्ले ने बार संघ से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सदस्य के खिलाफ वैधानिक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और उनकी प्रतिष्ठा बहाल हो। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने की स्थिति में वे प्रशासनिक और कानूनी विकल्पों का सहारा लेने के लिए बाध्य होंगी
