ननि के रिटायर्ड दस अधिकारियों को आवास खाली करने नोटिस

सिंगरौली: नगम पालिक निगम सिंगरौली के सेवा निवृत 10 अधिकारी-कर्मचारियों को एक सप्ताह के अंदर आवास खाली करने का नोटिस नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। कमिश्नर द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारियों को 2 माह के अंदर अपने शासकीय आवासों को खाली कर संबंधित संस्थान को हैंड ओवर करना होता हैं.

किंतु आप लोगो के द्वारा दो माह की अवधि पूर्ण होने के वावजूद भी अपना आवास खाली कर निगम को नहीं सौंपा गया है। जारी नोटिस में संबंधित उपरोक्त 10 अधिकारी-कर्मचारियों एक सप्ताह के अंदर अपने सरकारी आवासों को खाली कर निगम को हैंड ओवर करने के लिए निर्देशित किया गया है। साथ ही कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर आप लोगों के द्वारा अगर आवास खाली नहीं किया गया तो, निगम द्वारा नियमानुसार आवास खाली करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। ननि आयुक्त के इस कदम से ननि में हड़कंप मचा हुआ है।

Next Post

NCL ने संघर्ष समिति को 12 को चर्चा के लिए बुलाया

Mon Jun 9 , 2025
सिंगरौली: शासकीय भूमि, वन भूमि व एग्रीमेंट भूमि पर बसे लोगों की मांगों को दरकिनार कर रहा एनसीएल प्रबंधन ने 12 जून को चर्चा के लिए आंदोलनकारियों को बुलाया है। गौरतलब है हाल में हुए आंदोलन का नेतृत्व पूर्व विधायक रामलल्लू बैस ने किया था। जिन्होंने 18 मई को हुई […]

You May Like