मेंन रोड पर हो रही पार्किंग
जबलपुर: तीसरे पुल से सदर और शिवाजी ग्राउंड के आसपास की सड़को पर दो पहिया वाहनों की पार्किंग की जा रही है। कारण शिवाजी ग्राउंड में आए दिन होने वाले खेलकूद समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ी और दर्शकगण अपने वाहनों को मुख्य सड़क पर ही खड़े कर जा रहे हैं। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर दो पहिए वाहनो का कब्जा बना हुआ है। यहां आए दिन जाम की समस्या खड़ी हो रही है। परिणाम स्वरूप आम जानता को परेशानी उठानी पड़ती है।
मुख्य मार्ग के बाजू में ग्राउंड होने के कारण यहां खेल देखने आने वाले दर्शक मुख्य सड़क को ही अपनी पार्किंग समझ बैठे हैं। यही नहीं छावनी परिषद का कार्यालय ग्राउंड से लगे होने के बाद भी इस बेतरतीब पार्किंग पर एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बता दे कि शिवाजी ग्राउंड मार्ग पर गणेश चौक से यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट और सीट बेल्ट जोन बनाया गया था। पुलिस चेकिंग प्वाइंट होने के बावजूद इन वाहन चालकों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है।एक ओर प्रशासन मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण कर शहर की तस्वीर सुधारने में लगा है तो दूसरी ओर अवैध पार्किंग पूरी मेहनत पर पानी फेर रही है। पुलिस प्रशासन को इन अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।
