चिचंडा में आग लगने से पशु चारा एवं पेड़ जला 

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम चिचंडा मे मंगलवार की दोपहर एक किसान के खेत मे रखे पशु चारे एवं पेड़ मे अचानक आग लगने से पशु चारा एवं पेड़ जल गया। नगर पालिका के फायर कर्मचारी सुमित पूरी ने बताया मंगलवार की दोपहर ग्राम चिचंडा मे शंभू परिहार के खेत मे पशु चारा, पेड़ में आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एवं आग बुझाई गई।पीड़ित किसान ने बताया हर साल पड़ोसी महुआ के लिए अपने खेत में आग लगा कर चला जाता हैं,जो हवा से आस पास के खेत में फैल जाती है और हमारा नुकसान हो जाता हैं। आग की चपेट मे आने से पास में रखी गेहूं की खरई को बचा लिया। लेकिन पशु चारा जलकर राख हो गया। आग बुझाने मे फायर टीम ड्राइवर धनराज पवार, भूपेंद्र राठौर, गिरीश पिपले की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Tue Mar 31 , 2026
मुलताई। थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चोरी कि बाइक बरामद की है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 30मार्च 2026 को प्रभात गश्त के दौरान नागपुर नाका क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति […]

You May Like