बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

मुलताई। थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मुलताई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर चोरी कि बाइक बरामद की है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया बीते 30मार्च 2026 को प्रभात गश्त के दौरान नागपुर नाका क्षेत्र में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति भूरी टी-शर्ट पहने हुए पट्टन रोड से मुलताई की ओर एक बाइक से घूम रहा है एवं उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा अमरावती रोड ब्रिज के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए हुलिये का व्यक्ति काले-स्लेटी रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटर सायकल बिना नंबर प्लेट, सामने का मास्क टूटा हुआ लेकर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव पिता कवडु भलावी, उम्र 30 वर्ष, जाति गोंड, निवासी बरूड (महाराष्ट्र) बतायावाहन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने तथा नंबर प्लेट न होने के कारण वाहन चोरी का संदेह होने पर बाइक मौके पर जप्त किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना लाया गया। धारा 35(1) ड बीएनएसएस एवं धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, आरक्षक अरविंद पटेल एवं अजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

सीहोर का विजन 2027: 334 करोड़ के बजट में स्टेडियम, स्मार्ट रोड और सीवन तट के कायाकल्प को मंजूरी

Tue Mar 31 , 2026
सीहोर। नगर पालिका परिषद की मंगलवार को हुई बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 334 करोड़ 22 लाख रुपए से अधिक का महत्वाकांक्षी बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया. इस बजट को शहर के समग्र विकास का रोडमैप बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने इसे भविष्य […]

You May Like