उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की नई टीम ने संभाली कमान

जबलपुर: मप्र उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह उपरांत विधिवत जिम्मेदारी संभाल ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मप्र शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, जबलपुर महापौर जगत बहादुर अन्नू एवं निगम अध्यक्ष रिंकू विज उपस्थित रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी संजय सेठ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास पलिया, उपाध्यक्ष सतेंद्र ज्योतिषी व अनुराधा तिवारी, सचिव असीम त्रिवेदी, सहसचिव रूपेश पटेल लड्डू, कोषाध्यक्ष सुशीला पालीवाल और पुस्तकालय सचिव अजय शुक्ल ने शपथ लेकर अधिवक्ता संघ की जिम्मेदारी संभाली। इनके साथ कार्यकारिणी सदस्यों आशीष तिवारी, अर्णव तिवारी, अभिजीत सोनी, अतुल द्विवेदी, वरुण दुबे, आरती शर्मा, शांति तिवारी एवं विभा पाठक ने भी शपथ ली।
सौंपी गई ज़िम्मेदारी
समारोह में पदभार हस्तांतरण का दृश्य भी खास रहा। निवर्तमान कार्यकारिणी ने नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपते हुए उनका अभिनंदन किया और संघ के कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकारी अध्यक्ष अमित जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत अवस्थी, सचिव परितोष त्रिवेदी, सहसचिव योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, पुस्तकालय सचिव रजनीश उपाध्याय तथा कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुशवाहा, सपना तिवारी, विनोद मिश्रा, रवीन्द्र प्रताप सिंह, गरिमा तिवारी ने नई कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा। शपथ के साथ ही संघ में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हुई और नई टीम ने अधिवक्ताओं के हितों, संघ की गरिमा तथा न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही।

Next Post

नेमावर रोड से तीन इमली तक चला चेकिंग अभियान

Wed Sep 2 , 2026
इंदौर:शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया. नेमावर रोड और तीन इमली क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधा बन रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया. अभियान में छह वाहनों के […]

You May Like