नेमावर रोड से तीन इमली तक चला चेकिंग अभियान

इंदौर:शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस और आरटीओ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया. नेमावर रोड और तीन इमली क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान यातायात में बाधा बन रहे वाहनों पर शिकंजा कसा गया. अभियान में छह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

संयुक्त टीम ने देवगुराड़िया ब्रिज के उतार से नायता मुंडला की ओर सड़क के बाईं तरफ खड़े रहने वाले भारी वाहनों की जांच की. सड़क किनारे हैवी व्हीकलों के खड़े होने से यातायात प्रभावित होने की शिकायतों को देखते हुए वाहन चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई. वहीं, तीन इमली चौराहे पर सवारी भरने के लिए अव्यवस्थित तरीके से खड़ी बसों पर भी कार्रवाई की गई. बस चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे यातायात व्यवस्था को बाधित न करें और निर्धारित स्थान पर ही बसों को रोककर सवारियां बैठाएं.

यातायात के प्रति जागरूक करना उद्देश्य
आरटीओ के अनुसार, अभियान का उद्देश्य सड़क पर यातायात में बाधा बनने वाले वाहनों पर नियंत्रण के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है. कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों से कुल 37 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

Next Post

बैंक में कंपनी के दो पार्टनर भिड़े, विवाद का वीडियो वायरल

Wed Sep 2 , 2026
इंदौर: विजयनगर स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में मंगलवार को टी-लॉजिक कंपनी के दो पार्टनरों के बीच विवाद हो गया. बैंक परिसर में दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बैंक प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज मांगे […]

You May Like