कुख्यात सट्टे के अड्डे पर रेड: विरोध के बीच दरवाजे तोडक़र घुसी पुलिस

जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने कुख्यात सटोरिए कैलाश चक्रवर्ती के ठिकाने पर दबिश दी। कुम्हार मोहल्ला स्थित दो मंजिला मकान में जहां सट्टा पट्टी लिखी जा रही थी, वहां सटोरियों ने गेट बंद कर दिए थे इस बीच पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी परिजनों ने किया लेकिन पुलिस पूरी तैयारी से पहुंची थी और दरवाजे तोडक़र अंदर घुसी जहां रंगे हाथों सटोरिए समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान मौके से लाखों की सट्टा पट्टी का लेखाजोखा जब्त, नगदी जब्त की गई है।

टीआई नितिन कमल ने बताया कि कैलाश चक्रवर्ती का कुम्हार मोहल्ला में दो मंजिला मकान है जहां लंबे समय से सट्टा पट्टी लिखी जाने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने शुक्रवार शाम घेराबंदी की तो सटोरिए ने दरवाजे बंद कर लिए। पुलिस ने खोलने के लिए बोला तो परिजन विरोध करने लगे थे। काफी देर बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस दरवाजा तोडक़र अंदर घुसी और कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने मौके से सट्टा पट्टी, रजिस्टर, कैलकुलेटर नकदी 14 हजार रूपए सहित लाखों क का हिसाब-किताब जब्त किया। कैलाश को गिरफ्तार किया मौके से तीन अन्य सोनू चौहान, लखन ठाकुर, नारायण्ण चौबे को भी पकड़ा गया जिन्हें कैलाश 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से सट्टा पट्टी लिखवा रहा था। मुख्य आरोपी पर 30 से अधिक अपराध दर्ज है और वह काफी शातिर है उसने घर एवं आसपास कैमरे भी लगाये थे। जिसके जरिए वह निगरानी करता था।

Next Post

बेलगाम डंपर ने रौंदा, मासूम बेटी समेत मां की मौत, पति गंभीर

Sat Oct 11 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा बायपास में शुक्रवार रात्रि बेलगाम डंपर ने तांड़व मचाया। मोटर सायकिल को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक साल की मासूम बेटी के साथ मां की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल […]

You May Like