बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और सात अन्य को समन

मुंबई 07 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और सात अन्य को करोड़ों रुपये की मीठी नदी सफाई परियोजना में अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों की जांच के लिए समन जारी किया है।

सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अभिनेता के परिसरों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने अभिनेता के वित्तीय लेन-देन से संबंधित विभिन्न रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की थी, जिनसे उनके भाई सैंटिनो मोरिया के साथ मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने करोड़ों रुपये की मीठी नदी की गाद निकालने की परियोजना से जुड़ी फर्म के साथ उनके संभावित संबंधों और वोदार इंडिया लिमिटेड के गिरफ्तार आरोपी केतन कदम के साथ करीबी संबंधों के बारे में पूछताछ की थी।

ईडी इस योजना में शामिल विभिन्न ठेकेदारों और बीएमसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ईओडब्ल्यू की एसआईटी ने घोटाले के सिलसिले में ठेकेदारों और नगर निगम अधिकारियों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों में से एक, विर्गो स्पेशलिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जय जोशी को चार जून को शहर की सत्र अदालत ने जमानत दे दी थी, क्योंकि स्थानीय अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जोशी ने एक मशीन की आपूर्ति की थी, जिसे उन्होंने मार्च-अप्रैल 2021 में नीदरलैंड से आठ करोड़ रुपये में आयात किया था और परियोजना में इसका इस्तेमाल किया गया था।

Next Post

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 30 नये मामले सामने आये

Sat Jun 7 , 2025
जयपुर, 07 जून (वार्ता) राजस्थान में कोरोना के नये मामले सामने आने का सिलसिला बढ़ने लगा है और शनिवार को इसके 30 नये मामले सामने आए। चिकित्सा विभाग के अनुसार इससे इस वर्ष अब तक इन मामलों की संख्या बढ़कर 213 पहुंच गई। प्रदेश में नये मामलों में सर्वाधिक 25 […]

You May Like