डीएम की नेमप्लेट लगे वाहन में घूम रहा था युवक

इंदौर:सड़कों पर पद की धौंस दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों पर चालान काटे. इनमें एक मामला ऐसा भी सामने आया, जिसमें डिस्टि्रक्ट मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी को जब रोका गया तो उसमें कोई अफसर नहीं, बल्कि एक युवक आशिक खान सवार मिला.
वाहन गीता भवन क्षेत्र से गुजर रहा था और इस पर ‘डीएम’ लिखा देख पुलिस को संदेह हुआ.

पूछताछ करने पर चालक न दस्तावेज दिखा सका, न ही किसी पद से संबंध साबित कर पाया. खुद को प्रभावशाली बताने की कोशिश कर रहा युवक आखिरकार सकपका गया और ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल वाहन जब्त करते हुए चालान बनाया. पुलिस के मुताबिक शहर में बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चल रहे हैं, जिन पर भारत सरकार, मध्यप्रदेश शासन, पुलिस, प्रेस, विधायक प्रतिनिधि जैसे फर्जी पदनाम लिखे रहते हैं. इन्हीं पर अंकुश लगाने के लिए एसीपी हिंदूसिंह मुवेल की निगरानी में बुधवार को अभियान चलाया है. कई इलाकों में दबिश देकर गाड़ियों की जांच की गई. ट्रैफिक विभाग का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. बिना वैध दस्तावेज और गलत पदनाम के सहारे भ्रम फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मां ने ही की थी बच्ची को हौद में डुबोकर हत्या

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के प्रजापत नगर में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी, आठ माह की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सगी मां को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही बेटी […]

You May Like