कांग्रेस की मृतक परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग

इंदौर: रविवार को राजबाड़ा पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा की खटारा बस से एक युवक मौत और दो अन्य घायल हो गए. उक्त घटना को लेकर शहर कांग्रेस ने खटारा बसों के कारण मौत होने का आरोप लगाया और मृतक और घायलों को सहायता राशि देने की मांग की है.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि आज इंदौर में राजवाड़ा पर हुई मौत राज्य सरकार की लापरवाही का नतीजा है. राजवाड़ा पर सिटी बस के द्वारा एक युवक को कुचलने से मौत और दो युवकों को घायल होने की घटना के बाद एम वाय अस्पताल पहुंचे और चौकसे ने दोनों घायल व्यक्तियों से मुलाकात की.

घायलों में एक ऑटो रिक्शा चालक एवं दूसरा व्यक्ति फार्मा कंपनी में काम करता है. चौकसे ने घायलों और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात करने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री बस परिवहन सेवा में शामिल खटारा बसों के संचालन और घोर लापरवाही नतीज़ा है. चौकसे ने मांग की है कि मृतक के परिजन को राज्य सरकार एक करोड़ रुपए का मुआवजा दे. साथ ही दुर्घटना में घायल को भी 50-50 लाख रुपए का मुआवजा देने और घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है.

Next Post

कृति सेनन ने डॉटर्स डे पर शेयर किया भावुक पोस्ट, बोलीं- जब बेटियां सुरक्षित महसूस करें, तब मनाना बेटी दिवस

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, डॉटर्स डे पर कृति सेनन ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को ऐसी दुनिया मिलनी चाहिए, जहां वे रात में अकेले घर लौट सकें। डॉटर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने बेटियों की सुरक्षा और उनकी आजादी को […]

You May Like