
भोपाल। बाग उमराव दूल्हा रेलवे अंडरब्रिज और जिंसी चौराहा, पुल बोगदा से निकलने वाले वाहन करीब दो माह तक अब इन मार्गों से नहीं आवागमन कर सकेंगे. गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग के दिशा निर्देश जारी किए हैं. पश्चिम मध्य रेलवे के सहायक मंडल अभियंता भोपाल के अधिकार क्षेत्र में स्थित रेलवे पुल संख्या 835/1 की बैरल लंबाई के विस्तार और आवश्यक संरचनात्म इंजीरियंग संसोधन का कार्य किया जाना है. रेलवे प्रशासन ने इस कार्य के पूर्ण सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न कराने के लिए 8 अक्टूबर रात 12 बजे से 6 दिसंबर की रात तक कुल 63 दिवस के लिए पूर्ण ट्रैफिक ब्लॉक (क्लोजर) लिया है.
इसी प्रकार मेट्रो द्वारा पुल बोगदा पर मेट्रो निर्माण कार्य किया जाना है, जिससे लगलग 20 दिवस जिंसी से प्रभात की ओर जाने वाले मार्ग पर दो पहिया एवं तीन पहिया के अतिरिक्त सभी चार पहिया लोर्डिंग, सवारी एवं उससे उपर की बनावट के सभी प्रकार के वाहन बोगदा पुल मार्ग की चौडाई कम होने से नही निकल सकेगें. दोनों प्रकार के निमार्ण एवं सुधार कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए वाहनों को अन्य मार्गों से निकलने के वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं. दो माह तक वाहन चालक जिंसी धर्मकांटे से प्रभात चौराहे की ओर जाने के लिए अण्डरब्रिज सुभाष नगर तथा ओव्हर ब्रिज का उपयोग कर बैकल्पिक मार्ग से आवागमन करेंगे. इसके साथ ही बाग उमराव दुल्हा रेलवे अण्डरब्रिज बंद होने से आसपास के दो पहिया, तीन पहिया वाहन सुभाष अण्डर ब्रिज का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे.
