
सरई। नगर परिषद सरई मे इन दिनों गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। ज्ञात हो कि सरई नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 व्यवहार न्यायालय के मुख्य गेट के बगल मे बना सार्वजनिक शौंचालय लम्बे समय से गंदगी मे तब्दील है, दरवाजे टूटे हुए हैं तो वही महिला शौचालय का टूटा हुआ दरवाजा भी हमेशा बंद रहता है जिससे महिलाएं खुले में वाशरूम जाने के लिए मजबूर हैं। जहाँ एक ओर प्रधानमंत्री के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वही दूसरी ओर सफाई के नाम पर नगर परिषद अधिकारी कागजों मे कोरम पूरा करते एवं स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष की लचर कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अध्यक्ष के संज्ञान मे होते हुए भी न विभाग ध्यान दे रहा है और न ही इस ओर वार्ड पार्षद एवं सीएमओ पद की कुर्सी पर बैठे अधिकारी का ध्यान नही है। कोर्ट जैसे स्थान के पास साफ सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है तो सोचने वाली बात यह है कि फिर अन्य जगहों पर भगवान भरोसे ही कार्य चल रहा होगा। क्या इस ओर जिला प्रशासन ध्यान देगा या फिर गंदगी में व खुले में ही लोग वाशरूम जाने के लिए मजबूर रहेंगे।
