उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, शव मिला

रीवा, रीवा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जिले के त्यौंथर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव नाला में एक 36 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. तेज बारिश के कारण उफान पर आए नाले को पार करते समय यह हादसा हुआ. घटना के बाद से ही इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार सोहागी थाना क्षेत्र के पनियरा निवासी 36 वर्षीय सतीश यादव बड़ागांव नाला पार कर अपने घर लौट रहे थे. ग्रामवासियों ने बताया कि नाले का जलस्तर और बहाव बेहद तेज था. जैसे ही सतीश यादव ने नाला पार करने की कोशिश की, वह पानी के तेज बहाव को संभाल नहीं पाए और उसकी चपेट में आकर नाले में बह गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम शाम को ही मौके पर पहुंच गई थी. प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. हालांकि अंधेरा होने ओर लगातार हो रही तेज बारिश नाले के उफनते पानी के कारण रेस्क्यू टीम को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. पुलिस प्रशासन और गोताखोरों के लगातार प्रयासों के बाद दूसरे दिन सुबह सतीश यादव का शव मिला. युवक कसम मिलने के बाद पुलिस ने पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले में मार्ग कम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में हुए 117 पंजीयन, 13 को होगा आयोजन

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय पर महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें 13 सितंबर को होने वाले 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक श्रीनिवास उपाध्याय ने कहा कि सम्मेलन की तैयारी तेज हो […]

You May Like

मनोरंजन