बिहार का गड़बड़झाला है बड़ा चौंकाने वाला : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में जिस तरह से फर्जी वोटर बताकर लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं उससे अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में जरूर कोई बहुत बड़ा गड़बड़झाला है।
कांग्रेस ने गुरुवार को कहा, “बिहार में एसआईआर के बाद जो गड़बड़झाला सामने आया है वह चौंकाने वाला है। समस्तीपुर का मामला देखें तो वहां एक मकान में 184 वोटर हैं। इस मकान में जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में अलग-अलग जाति, धर्म के लोगों के नाम दर्ज हैं। ये फर्जी वोटर का खेल है, जिसकी मास्टरमाइंड भाजपा है और इसमें चुनाव आयोग की मिलीभगत है।”
पार्टी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद कई जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में ‘मृत’ घोषित कर दिया गया। मिंटू पासवान ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह अभी जिंदा हैं लेकिन मुझे चुनाव आयोग ने मृत बता दिया। साफ है- चुनाव आयोग लोगों को उनके अधिकार से वंचित कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Next Post

बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दी देशवासियों को बधाई

Thu Aug 14 , 2025
नयी दिल्ली,14 अगस्त, (वार्ता) लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। श्री बिरला ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों और कोटा बूंदी के मेरे प्रिय भाइयों और बहनों, आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की […]

You May Like