सीहोर:भीषण गर्मी से हलाकान लोगों को परेशान करने में बिजली की आवाजाही कोई कसर नहीं छोड़ रही है. दिन में कई- कई घंटे तक बिजली गुल रहने से लोग त्रस्त हो उठे हैं। बीते कई दिनों से शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का सिलसिला बना हुआ है. दिन में कई घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण पसीने से तरबतर लोग विद्युत कंपनी को कोसते देखे जा सकते हैं. नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं.
कभी बिजली मेंटेनेंस कार्य चलने के कारण, तो कभी लोड सेटिंग के नाम पर बिजली कंपनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है. अहमदपुर क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती की गई. वहीं शाम को 7 से 9 बजे लोड सेटिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती हुई. मध्य रात्रि 12 बजे फिर बिजली कटौती की गई. इस तरह अहमदपुर एवं आसपास के कई गांव में लगभग 15 घंटे बिजली गुल रही है. ऐसा एक-दो जगह नहीं लगभग आसपास के सभी गांव में हालात रहे. र विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा.
इनका कहना है
ग्रामीण क्षेत्र में एक-दो घंटे बिजली कटौती की बात मान सकता हूं, लेकिन 15 घंटे तक बिजली कटौती किसी भी हालत में नहीं हो सकती. क्षेत्र के ग्रामीण गलत जानकारी दे रहे हैं. शहरी क्षेत्र में किसी प्रकार की कटौती नहीं हो रही है.
एसके शर्मा,
महाप्रबंधक, विद्युत कंपनी
