
आगर-मालवा, नवागत कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कलेक्टर कार्यालय आगर मालवा में जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी का पदभार सोमवार को ग्रहण कर लिया है. आगर से स्थानांतरित कलेक्टर प्रीति यादव ने उन्हें पदभार सौंपा. कलेक्टर कार्यालय पहुंचते ही आगर से स्थानांतरित कलेक्टर प्रीति यादव, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, एसडीएम मिलिंद ढोके, जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी ने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया. कलेक्टर प्रीति यादव ने नवागत कलेक्टर डॉ. मीना का उपस्थित जिला अधिकारियों से परिचय करवाया. इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, सहायक संचालक जनसंपर्क जगदीश चंद्र मालवीय, डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय व अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे.
