भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर अरदास की और मत्था टेका। उन्होंने शबद कीर्तन का श्रवण किया और सभी को गुरुपरब की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गुरु तेग बहादुर की जयंती और शहीदी दिवस को पूरे श्रद्धा और धूमधाम से मनाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सिख समाज के योगदान की सराहना करते हुए समाज में एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देने की अपील की।
