इंदौर: इंदौर के वोटर आईडी कार्ड नर्मदा नदी किनारे मिलने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। निर्वाचन विभाग और विधानसभा 4 के प्रभारी एसडीएम उक्त मामले की जांच कर रहे है।
कल खरगोन जिले के मंडलेश्वर में नर्मदा नदी किनारे इंदौर के मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड मिले थे। उक्त मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर से जवाब और रिपोर्ट मांगी है। आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव और विधानसभा 4 के एसडीएम अजय गुप्ता को जांच कर 15 दिन मेरा रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
इस मामले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने जांच करने के आदेश की पुष्टि करते हुए कहा कि एसआईआर के पहले वोटर आईडी कार्ड है। चार नंबर के आकाश नगर, गुरु शंकर एवं द्वारकापुरी के सुपरवाइजर और बीएलओ से जानकारी मांगी है। जांच का विषय यही है कि इंदौर के वोटर आईडी कार्ड नर्मदा किनारे पहुंचे कैसे ? इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
