बुरहानपुर । आईटीआई के छात्र अंतिम सुकराम पवार 18 की ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। अंतिम खरगोन का रहने वाला था और नेपानगर में आईटीआई कर रहा था। नेपा थाना टीआई ज्ञानू जायसवाल के अनुसार शुक्रवार रात 9.30 बजे वह बड़ी मस्जिद के पास से रेलवे पटरी क्रॉस करके जा रहा था तभी ट्रेन से कटने पर उसकी मौत हो गई। शनिवार को पीएम कराकर शव परिजन के सुर्पुद किया गया। मर्ग कायम किया गया। मामले की जांच की जा रही है।
ITI छात्र की ट्रेन से कटने पर मौत
