
नवभारत न्यूज
रीवा, 8 जनवरी, मार्च के पहले वसूली राजस्व को पूरा करने के लिये निगम आयुक्त ने समीक्षा की. जिसमें जोनवार वसूली की प्रगति को लेकर जानकारी ली गई. कम वसूली को लेकर नाराजगी जताते हुए अल्टीमेटम दिया है कि अगर वसूली बेहतर नही हुई तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी.
निगम आयुक्त डॉ0 सौरभ सोनवणे ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जोनवार वसूली की प्रगति की जानकारी ली. निगम आयुक्त ने न्यूनतम वसूली करने वालों को अगली समीक्षा बैठक तक प्रदर्शन में सुधार लाने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी इसके साथ ही, उन्होंने परफॉर्मेंस न सुधारने तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए. वसूली बेहतर बनाने के लिए सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए. आयुक्त ने बकाया सेवा शुल्क वाले उपक्रमों को चिन्हित कर जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कहा. साथ ही उन्होंने बड़े बकायादारों को चिन्हित करते हुए वसूली में वृद्धि करने पर जोर दिया. आयुक्त ने कहा कि जो भी बड़े बकायादार है उनकी सूची तैयार करें और हर हाल में बड़े बकायादारो से वसूली करे. ऐसे कई बड़े बकायादार है जो नोटिस के बाद भी राशि जमा नही कर रहे है. बैठक में सहायक आयुक्त रामनरेश तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी रावेन्द्र सिंह, नीलेश चतुर्वेदी मौजूद रहे.
