महिला आईपीएस अफसर का दिखा अलग अंदाज, कार चालक से कहा- तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हों तब भी होगा चालान

ग्वालियर:कार चालक ने जब अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला दिया तो आईपीएस अफसर बोली कि तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो चालान तो होगा ही. दरअसल ग्वालियर में तैनात एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल शहर में बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म के लिए चार पहिया वाहनों को रोक कर चेक रही थी.बेनीवाल ने एक बिना नंबर प्लेट की कार को रोका. कार में काली फिल्म लगी पाई इसके साथ ही डंडा भी रखा था.

यातायात अधिनियम के तहत कार चालक पर कार्रवाई की गई तो कार चालक ने चालान से बचने के लिए अपने आप को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया। एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने कार चालक से कहा कि तुम्हारे फूफा जी प्रेसिडेंट हो तो भी चालान तो होगा ही. उन्होंने 172 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 86 हजार से अधिक की राशि वसूली.

Next Post

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने ग्वालियर पुलिस व प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया

Sun Dec 28 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में कथित तौर पर बाबा अम्बेडकर का पुतला फूंकने के प्रयास की घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने पोस्ट कर लिखा है ‘संविधान निर्माता के पुतला दहन का प्रयास लोकतंत्र व सामाजिक न्याय को खुली चुनौती है। ‘ चंद्रशेखर ने […]

You May Like

Play sound