जयशंकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की नौ दिन की यात्रा पर

नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर शनिवार से 10 मई तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो की नौ दिन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

विदेश मंत्रालय ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी । वक्तव्य में कहा गया है कि इन देशों का भारत के साथ विशेष संबंध है, जिसका कारण वहाँ मौजूद गिरमिटिया समुदाय हैं।

इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री की यह यात्रा जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद एवं टोबैगो के साथ भारत की राजनीतिक सहभागिता को आगे बढ़ाने और हमारे दीर्घकालिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है, जो दक्षिण-दक्षिण सहयोग और विकास के प्रति आपसी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

विदेश मंत्री के इन देशों में प्रमुख व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और संवाद करने की भी संभावना है।

 

Next Post

वेनेजुएला में अमेरिकी अभियान 'बड़ी सैन्य सफलता': ट्रंप

Sat May 2 , 2026
फ्लोरिडा, 02 मई (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से जुड़ी एक व्यापक सैन्य और आर्थिक रणनीति को लेकर कहा है कि वहां अमेरिकी अभियानों ने न केवल संबंधों को स्थिर किया है, बल्कि भारी तेल राजस्व भी उत्पन्न किया है। उनके अनुसार, इस राजस्व ने सैन्य कार्रवाई […]

You May Like