आबकारी विभाग का रात्रिकालीन अभियान: देशी शराब के 214 पाव व 30 लीटर कच्ची शराब जब्त

भोपाल। आबकारी विभाग ने बुधवार की रात को जिले में अवैध शराब के बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों से देशी शराब के 214 पाव और 30 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त की. जब्त शराब की अनुमानित कीमत 20 हजार 800 रुपए बताई गई है. कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर की गई कार्रवाई में शाहजहानाबाद की शर्मा कॉलोनी में दुर्गेश चंडाल के घर से देशी शराब के 62 पाव जब्त किए गए. वहीं पीरगेट क्षेत्र में मनीष कीर के घर से देशी मसाला शराब के 100 पाव मिले. बैरसिया क्षेत्र में भी आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी. लंगरपुर जोड़ स्थित ठाकुर ढाबा से करन नाथ के पास से 16 पाव, कुल्होर रोड स्थित राठौर ढाबा से भूपेंद्र सिंह के पास से 14 पाव और ग्राम कुल्होर में यशोदा बाई के पास से 22 पाव देशी शराब जब्त की गई. इसके अलावा दशहरा मैदान बैरसिया से 30 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद की गई.

 

Next Post

चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में खिलौना विक्रेता पटरी पर गिरा गंभीर रूप से घायल

Thu Nov 12 , 2026
सतना।रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में संतुलन बिगड़ने से खिलौना विक्रेता पटरी पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज जारी है.आरपीएफ से […]

You May Like