इंदौर: शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हीरानगर पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 13.30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस उपायुक्त जोन-3 राजेश व्यास ने बताया कि हीरानगर पुलिस की टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए यह सफलता हासिल की.
6 फरवरी 2026 को पुलिस टीम इलाके में गस्ती और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान आदित्य गेटवे बिल्डिंग के पीछे नाले के पास एमआर-10 रोड पर दो युवक एक मोटरसाइकिल एमपी 09 एक्स 3744 के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले. पुलिस वाहन देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया. पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रोहन कदम उम्र 24 वर्ष, निवासी भाग्य लक्ष्मी कॉलोनी, एमआर-10 रोड और गोपाल उर्फ दीपक अहिरवार उम्र 23 वर्ष, निवासी हीरानगर मेन रोड बताया. विधिवत तलाशी के दौरान उनके पास एक थे.
