सिंचाई कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत

छतरपुर। नगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिंचाई कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कोमल यादव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां बुधवार 21 जनवरी को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस के अनुसार महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतीश सिंह ने दोपहर करीब 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मौत से पहले महिला की तबीयत कैसी थी और किसी प्रकार का पारिवारिक या अन्य विवाद तो नहीं था।

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों की आशंका: आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की घेराबंदी, एसटीएफ ने एक साथ कई ठिकानों पर मारी दबिश

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेजों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बुधवार को भोपाल स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी पर बड़ी कार्रवाई की। गांधी नगर और कोलार स्थित दोनों परिसरों में एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया, वहीं यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर […]

You May Like