जोहान्सबर्ग, 28 मई (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूज ने बुधवार को देश की राधानी प्रिटोरिया में एक सेंड-ऑफ डिनर के दौरान आधिकारिक रूप से फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में घरेलू प्रतिभा पर भरोसा जताया गया है। विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप ए में मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक के साथ रखा गया है। 11 जून को, दक्षिण अफ्रीका अपने पहले ग्रुप मैच में मेक्सिको सिटी के मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में मेजबान मेक्सिको का सामना करेगा, ठीक 16 साल बाद जब दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली थीं। यह वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चौथी मौजूदगी होगी।
फीफा विश्वकप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की 26 सदस्यीय की टीम इस प्रकार है: गोलकीपर: रॉनवेन विलियम्स (मैमेलोडी सनडाउन्स), रिकार्डो गॉस (सिवेलेले), सिफो चेन (ऑरलैंडो पाइरेट्स);
डिफेंडर: खुलिसो मुडाऊ (मामेलोडी सनडाउन्स), नकोसिनाथी सिबिसी (ऑरलैंडो पाइरेट्स), इमे ओकोन (हनोवर 96), खुलुमानी नडामने (मामेलोडी सनडाउन्स), ऑब्रे मोदिबा (मामेलोडी सनडाउन्स), मबेकेज़ेली म्बोकाज़ी (शिकागो फायर), सैमुकेले काबिनी (मोल्डे FK), थबांग माटुलुडी (पोलोकवाने सिटी), ओल्वेथु माखन्या (फिलाडेल्फिया यूनियन), ब्रैडली क्रॉस (काइज़र चीफ्स); मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना (मामेलोडी सनडाउन्स), टैलेंटे मबाथा (ऑरलैंडो पाइरेट्स), स्फेफेलो सिथोले (सीडी टोंडेला), जेडन एडम्स (मामेलोडी सनडाउन्स); फॉरवर्ड: कामोगेलो सेबेलेबेले (ऑरलैंडो पाइरेट्स), ओसविन एपोलिस (ऑरलैंडो पाइरेट्स), इकराम रेनर्स (मैमेलोडी सनडाउन्स), त्सेपांग मोरेमी (ऑरलैंडो पाइरेट्स), एविडेंस माकगोपा (ऑरलैंडो पाइरेट्स), लाइल फोस्टर (बर्नले), रेलेबोहिले मोफोकेंग (ऑरलैंडो पाइरेट्स), थेम्बा ज़्वाने (मैमेलोडी सनडाउन्स), थापेलो मासेको (एईएल लिमासोल)।

