ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम की घोषणा

मुम्बई, (वार्ता) सीनियर पुरुष चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर में होने वाली आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी है।

ये तीन एकदिवसीय मैच 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर, 2025 को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेले जाएंगे।

पहले एकदिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेज, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।

दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

 

 

Next Post

असम में कांग्रेस बना रही 30 हजार बूथ स्तरीय एजेंट

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) कांग्रेस ने असम में बूथ स्तरीय एजेंट प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत वह प्रदेश में करीब 30 हजार बूथ स्तर एजेंट को ट्रेनिंग दे रही है, ताकि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के समय मतदाता सूची पर नजर रखी जा सके। असम में […]

You May Like