उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट 1 में हर्षोल्लास से मना वार्षिकोत्सव

सतना: शासकीय उत्कृष्ट उ मा वि वेंकट 1 में वार्षिकोत्सव एवं विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘इड़ा’ के विमोचन का भव्य और गरिमामय आयोजन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम शिक्षा, संस्कृति और छात्र-प्रतिभा के सम्मान का सजीव उत्सव बनकर उभरा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम सतना के महापौर योगेश ताम्रकार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध ही सशक्त नागरिक का निर्माण करता है। उन्होंने विद्यालय की दीर्घ शैक्षिक परंपरा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष मिश्रा डिप्टी कलेक्टर ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधांशु द्विवेदी, सहायक संचालक एवं एडीपीसी, रमसा सतना तथा आयुषी अग्रवाल, सहायक संचालक शिक्षा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड सोहावल उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों ने विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों, अनुशासित वातावरण और रचनात्मक गतिविधियों की प्रशंसा की।

विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को सफलता का आधार बताया। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, दीपक सिंह, सुनील पांडेय, लक्ष्मीकांत पटेल, आलोक सिंह , मीना त्रिपाठी, टी.पी. शुक्ला, सुशील कुमार श्रीवास्तव, शैलेन्द्र त्रिपाठी, मनोज शर्मा, आनंद कुमार मिश्रा,मोहित गर्ग , डॉ उदय चतुर्वेदी,पूनम सिंह भदौरिया,अनुज पांडेय,अम्बरीश मिश्र,सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रामानुज पाठक एवं प्रियंका बाला द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामफल साकेत ने किया ।राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गायन   के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
 रचनात्मक अभिव्यक्तियां संकलित
इस अवसर पर विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘इड़ा’ का विमोचन हुआ। पत्रिका में विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियाँ, शैक्षिक गतिविधियाँ और उपलब्धियाँ संकलित हैं, जो विद्यालय की बौद्धिक चेतना का दर्पण हैं। कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। खेलकूद एवं अन्य विधाओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Next Post

Anupama Spoiler: आग में झुलसी प्रेरणा, बेटी की मौत से बौखलाई रजनी, अनुपमा पर फूटेगा कहर

Thu Jan 29 , 2026
स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में वरुण की साजिश से लगी आग में प्रेरणा की मौत हो जाएगी। बेटी की मौत से बौखलाई रजनी अनुपमा को दोषी ठहराएगी और उसकी खुशियों में आग लगाने की कसम खाएगी। टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और […]

You May Like