बीना बनेगा बड़ा इंडस्ट्रियल हब: नए औद्योगिक क्षेत्रों, बिजली-पानी और फोरलेन सड़कों पर बनी रणनीति

बीना। जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में बीना रिफाइनरी परिसर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में बीना रिफाइनरी की विस्तार परियोजनाओं तथा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों मासवासी ग्रांट, करमपुर और छेवला देवरी के विकास की समीक्षा की गई।

एमपीआईडीसी ने बताया कि मासवासी ग्रांट के लिए 100 एमएलडी तथा करमपुर और छेवला देवरी के लिए 3-3 एमएलडी जल की आवश्यकता होगी। इस पर कलेक्टर ने जल उपलब्धता और आवंटन के लिए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 232 केवीए और 132 केवीए सब-स्टेशनों की स्थापना पर भी चर्चा हुई।

कलेक्टर ने भूमि आवंटन और हस्तांतरण के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही केमिकल जोन के लिए भूमि चिह्नित करने, सीएसआर गतिविधियों को प्रभावी बनाने, रोजगारपरक कौशल विकास प्रशिक्षण सुनिश्चित करने तथा मालथौन-मेलुआ फोरलेन सड़क और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण संबंधी प्रस्तावों पर तेजी से कार्रवाई करने को कहा।

Next Post

मासिक क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक सीधी के सख्त निर्देश

Wed Jun 3 , 2026
सीधी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के नेतृत्व में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी में जिले की मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना निर्धारित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के […]

You May Like