हाईवे पर सड़क हादसे में पूर्व विधायक अजब सिंह घायल, कार बेकाबू होकर पलटी

ग्वालियर। आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव के पास कांग्रेस के पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह की स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ड्राइवर ने वाहन पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन स्कॉर्पियो लहराती हुई हवा में उछली और हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार पूर्व विधायक समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे में सभी को चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा बेहद खतरनाक था। कार हवा में उछलकर खेत में बोनट के बल गिरी। घायल पूर्व विधायक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुमावली विधानसभा से पूर्व विधायक अजब सिंह कुशवाह अपने चार साथियों के साथ स्कॉर्पियो से भोपाल जा रहे थे। आगरा–मुंबई नेशनल हाईवे पर घाटीगांव क्रॉस करने के कुछ दूरी बाद ही अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया।

Next Post

ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत, रेत भरने जा रहा था

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। भितरवार क्षेत्र में देर रात ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रायचौरा तिराहे के पास हुआ, जब ट्रैक्टर रेत भरने के लिए पवाया खदान जा रहा था। मृतक की पहचान नयागांव पनिहार निवासी साहब सिंह आदिवासी के रूप में हुई है। साहब सिंह […]

You May Like