शिक्षा के क्षेत्र में शाजापुर ने रचा नया कीर्तिमान

शाजापुर, शाजापुर जिले ने स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स फॉर डिस्ट्रिक्ट्स 2025-26 में शाजापुर जिले ने मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यह उपलब्धि जिले में पिछले कुछ वर्षों से शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए किए जा रहे निरंतर, सुनियोजित एवं सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.

पीजीआई-डी में देश के जिलों की स्कूली शिक्षा व्यवस्था का विभिन्न मानकों पर व्यापक आंकलन किया जाता है. 600 अंकों एवं 70 संकेतकों के आधार पर किए गए इस मूल्यांकन में शाजापुर ने 318 अंक प्राप्त किए हैं. शाजापुर ने आउटकम्स श्रेणी में 290 में से 171 अंक प्राप्त किए हैं. यह जिले के शैक्षणिक प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस श्रेणी में विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम्स, एक्सेस आउटकम्स तथा टीचर अवेलेबिलिटी एवं प्रोफेशनल डेवलपमेंट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का मूल्यांकन किया जाता है. इसी दिशा में जिले के विद्यार्थियों ने एनएएस में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कक्षा 3 में मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया था. लगातार प्राप्त हो रही ये उपलब्धियां जिले में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की दिशा को प्रमाणित करती हैं.

शिक्षा को विशेष प्राथमिकता

जिले में पिछले तीन वर्षों से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा शिक्षा के क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था को केवल निरीक्षण तक सीमित न रखते हुए मेंटरिंग, ट्रेनिंग, ट्रैकिंग और नियमित समीक्षा बैठकों के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर शैक्षणिक प्रक्रिया को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है.

Next Post

किर्गिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन: 17 देश और छह अंतरराष्ट्रीय संगठन होंगे शामिल

Sat Aug 29 , 2026
बिश्केक, 29 अगस्त (वार्ता) किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर जापारोव के कार्यालय ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि एक सितंबर 2026 को बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक और विस्तारित “एसएससीओ प्लस” शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में 17 देशों के […]

You May Like