ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा मात्र 5 रुपये में नवीन विद्युत कनेक्शन

भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले उपभोक्‍ताओं को अब केवल 5 रूपये में नवीन विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। यह नया घरेलू कनेक्‍शन उन लोगों को मिलेगा जो कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के घरेलू फीडर से नियमानुसार कनेक्‍शन लेने की पात्रता रखते हैं।

कंपनी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीणजन नवीन कनेक्‍शन के लिए आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चुनें। इसके बाद टैब में सरल संयोजन को चुनें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इसके अलावा पोर्टल पर सीधे पर जाकर भी 5 रुपये में नए कनेक्‍शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण उपभोक्‍ता इस कार्य के लिए वितरण केन्‍द्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्‍ता चाहें तो नवीन कनेक्‍शन के लिए अपना आवेदन एम.पी. ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से भी कर सकते हैं।

 

 

Next Post

इटारसी से होते हुए धनबाद से एलटीटी के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu Apr 24 , 2025
भोपाल, 24 अप्रैल (वार्ता) ग्रीष्मकाल के दौरान अतिरिक्त यात्री दबाव को यातायात को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने धनबाद-एलटीटी-धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 10-10 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि यह गाड़ी पमरे […]

You May Like