गुड़ खिलाते समय बेकाबू हाथी का हमला, ऑटो चालक की दर्दनाक मौत

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में बेकाबू हाथी के हमले से 49 वर्षीय ऑटो चालक विजय उर्फ लक्ष्मण राव होलकर की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह राजनगर पुलिस चौकी के पास हाथी को गुड़ खिला रहे थे। अचानक हाथी ने उन्हें अपनी सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और फिर पैर से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी को उज्जैन से जैन समाज के एक मांगलिक कार्यक्रम के लिए इंदौर लाया गया था। घटना के बाद महावत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Next Post

लक्ष्मी नारायण मंदिर से 20 लाख की चोरी; भगवान के मुकुट, छत्र और माता सीता का हार गायब

Sun Jul 26 , 2026
बंडा। नगर के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय के बाजू में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से बीती रात करीब 20 लाख की चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी सुदामा प्रसाद गोस्वामी पिता कामता प्रसाद गोस्वामी निवासी वार्ड क्रमांक 12 ने पुलिस थाने […]

You May Like