गाड़ी धुलाई के पैसे मांगने पर फायरिंग, ग्राहक ने की मारपीट

ग्वालियर। एक गाडी के मालिक ने अपनी गाडी की धुलाई कराई लेकिन जब धुलाई सेंटर के मालिक ने गाडी की धुलाई के पैसे मांगे तो गाडी के मालिक ने गाली-गलौज, मारपीट करने के बाद फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार घटना मुरार थाना क्षेत्र के जडेरूआ की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद फायरिंग करने वाले सोनू लोधी को देर रात गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पकडे गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुरार थाना क्षेत्र के अडेरूआ निवासी सौरभ बैस का एक वाहन धुलाई सेंटर है। शनिवार रात उसके सेंटर पर सोनू लोधी अपनी गाडी धुलवाने के लिए आया था। गाडी धुलाई के बाद जब सौरभ ने पैसे मांगे तो सोनू ने पैसे देने से इनकार कर दिया और फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद वहां भगदड मच गई, जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस के प्रयास के बाद आरोपी को पकड लिया गया है।

मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गाडी की धुलाई के पैसे मांगने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ भी की जा रही है।

Next Post

टांडा में संभाग स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, 4 हजार से अधिक मरीजों को मिला उपचार

Sun Sep 7 , 2025
धार। आयुक्त दीपक सिंह की पहल और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के मार्गदर्शन में बाग विकासखंड के ग्राम टांडा में संभाग स्तरीय बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टांडा में संपन्न हुआ। इसमें इंदौर, गुजरात और बड़वानी के विशेषज्ञ चिकित्सकों के […]

You May Like