ब्यावरा: दुर्दशा का सामना करते हुए अपने अस्तित्व से जूझ रही स्थानीय अजनार नदी अब किसी दलदल की तरह नजर आ रही है. मिट्टी, मलबे से नदी का पानी दलदल में परिवर्तित होने लगा है, इससे खतरा और बढ़ गया है.गौरतलब है कि अजनार नदी अपनी अनदेखी और अतिक्रमण की चपेट में आकर दिनों दिन उथली होकर बदहाल अवस्था में पहुंचती जा रही है. मिट्टी, मलबा मिलने से अब नदी का पानी दलदल में परिवर्तित होने लगा है. कई स्थानों पर नदी का पानी पूरी तरह दलदल सा नजर आता है.
दलदल में फंस जाये तो निकलना मुश्किल
श्री अंजनीलाल मंदिर के पीछे घाट के समीप, राजगढ़ रोड पुल के निकट व अन्य जगह नदी क्षेत्र में दलदल मचा हुआ है. यदि कोई अनजाने में इसमें फंस जाये तो उसका निकलना भी मुश्किल होगा. नदी क्षेत्र में मवेशी, जानवर विचरण करते रहते है, ऐसे में इनके दलदल में फंसने का डर लगा रहता है.
Next Post
चाड में पानी को लेकर हुए विवाद में 40 से अधिक लोगों की मौत
Mon Apr 27 , 2026
न्जामेना, 27 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण अफ्रीकी देश चाड में पानी के स्रोत पर अधिकार को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। […]

You May Like
-
8 months ago
फांसी पर झूला रिक्शा चालक