एनसीसी ओटीए में हुई पिपिंग सेरेमनी, 112 प्रशिक्षणार्थियों को मिली रैंक

ग्वालियर। एनसीसी ओटीए (ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी) परिसर में शुक्रवार को पिपिंग सेरेमनी आयोजित हुई। सेरेमनी में पहले प्रशिक्षणार्थियों द्वारा दीक्षांत परेड की गई। दीक्षांत परेड के उपरांत मुख्य अतिथि के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ एनसीसी परिसर पहुंचे और 112 प्रशिक्षणार्थियों को बर्थडे पिपिंग सेरेमनी पर रैंक प्रदान की। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष शपथ भी दिलाई गई जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने नियमों पर अमल करने की शपथ ली।

दीक्षांत समारोह की शुरुआत सुबह की गई जिसमें सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भागीदारी की। दीक्षांत परेड का कार्यक्रम कड़ी सुरक्षा में किया गया। सभी 112 प्रशिक्षणार्थियों को वरिष्ठ अधिकारीगण ने रैंक प्रदान करेंगे। इस मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।

Next Post

CM ने त्यौंथर में 162 करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Fri Sep 19 , 2025
रीवा। रीवा के त्योंथर में आयोजित विंध्य विकास संकल्प सम्मेलन एवं विकास कार्यो के भूमि पूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करत हुए मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने कहा विंध्य की धरती पर सरकार रोजगार दिलाएगी और यही उद्योग लगाए जाएगे. त्योंथर में आईटीआई खोलने के साथ 400 एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र […]

You May Like