
उज्जैन। ढांचा भवन में महिला पर एसिड अटैक का प्रयास किया गया। महिला बच गई लेकिन एसिड़ की दुर्गंध से उसकी हालत बिगड़ गई थी। जिसे उपचार के लिये चरक अस्पताल में भर्ती किया गया। एसिड अटैक से पहले उसकी आंखों में मिर्ची डाली गई थी। ढांचा भवन में रहने वाली रूकमा पति स्व. मेहरबानसिंह 45 साल को शाम 6 बजे के लगभग रिश्तेदार जसवंतसिंह अस्पताल लेकर पहुंचा था। उसने डॉक्टरों को बताया कि रूकमा पर रिश्ते में लगने वाली 2 महिलाओं ने एसिड़ फेंकने का प्रयास किया। दोनों दवाई की शीशी में एसिड भरकर लाई थी। एसिड डालने से पहले आंखों में मिर्ची झोंकी गई है। घटनाक्रम के बाद वह रूकमा को लेकर चिमनगंज थाने पहुंचा, एसिड़ स्वेटर पर गिरा था। लेकिन दुर्गंध से हालत बिगड़ गई। पुलिस ने रूकमा को उल्टियां करते देखा तो पहले उपचार के लिये अस्पताल भेजा है। मामले में थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला बच गई है, एसिड टायलेट साफ करने का हो सकता है। उसके बयान दर्ज किये जायेंगे। मामला आपसी लेनदेन का सामने आ रहा है घटना को अंजाम देने वाली मां बेटी होना सामने आई है, जो पीडि़ता की ही रिश्तेदार है।
