शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

जबलपुर। बड़ा फुहारा में मंगलवार दोपहर एक कपड़ा दुकान में अचानक मीटर बोर्ड में जोरदार शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भडक़ उठी। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

जानकारी के अनुसार, बड़ा फुहारा में अंकुश जैन का न्यू दिगंबर डिजाइन नाम से रेडीमेड कपड़ों का स्टोर है। दोपहर करीब 2 बजे दुकान के बिजली मीटर बोर्ड से अचानक चिंगारियां उठने लगीं और शॉर्ट सर्किट के बाद देखते ही देखते आग भडक़ गई। कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान काले धुएं से भर गई। घने बाजार में धुआं उठता देख आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में अफरा-तफरी जैसी स्थिति निर्मित हो गई। मामले की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गर्ठ। घने और संकरे बाजार की चुनौती के बावजूद फायर ब्रिगेड की टीम बिना वक्त गंवाए त्वरित गति से मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। शुरुआती जांच में आग का कारण मीटर बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

Next Post

साइबर सेल की सहायता से 24 घंटे में बरामद हुई अपहृत नाबालिग

Tue Jun 23 , 2026
शाजापुर, अपने घर से लापता हुई एक नाबालिग को मोहन बड़ोदिया पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर लिया. यह सफलता पुलिस ने साईबर सेल की सहायता से मिली. मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को […]

You May Like