MBA काउंसलिंग में बड़ा झटका! संबद्धता के पेंच में फंसीं 19,260 सीटें, हजारों छात्रों पर असर

भोपाल: मध्य प्रदेश में MBA में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) से संबद्ध कॉलेजों की संबद्धता लंबित रहने के कारण करीब 19,260 सीटों पर पहले चरण की काउंसलिंग में प्रवेश नहीं हो सका। इसका सीधा असर हजारों अभ्यर्थियों पर पड़ा और कई कॉलेज पहले चरण की प्रक्रिया से बाहर रह गए।
तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) द्वारा प्रदेश के 153 MBA कॉलेजों की 26,742 सीटों के लिए आयोजित पहले चरण की काउंसलिंग में केवल 609 छात्रों को सीट आवंटित हो सकी। BU से जुड़े 80 कॉलेजों की संबद्धता लंबित होने के कारण उनकी सीटें काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाईं, जिससे बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं।
इधर, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने संबद्धता प्रक्रिया को तेज करते हुए 60 प्राध्यापकों की टीमों को कॉलेजों के निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है। निरीक्षण में मानकों पर खरे उतरने वाले कॉलेजों को दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।

DTE के अनुसार, दूसरे चरण की काउंसलिंग जारी है। 28 जुलाई तक आवेदन में संशोधन, 30 जुलाई तक च्वाइस फिलिंग, 31 जुलाई को मेरिट सूची और 4 अगस्त को सीट आवंटन किया जाएगा। उम्मीद है कि समय पर संबद्धता मिलने के बाद हजारों खाली सीटों पर प्रवेश का रास्ता साफ होगा और छात्रों को एडमिशन का एक और मौका मिलेगा।

Next Post

सिंगरौली में DEO का औचक निरीक्षण, गांव-गांव पहुंचकर अभिभावकों से की अपील

Tue Jul 28 , 2026
सिंगरौली: जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने सिंगरौली के देवसर क्षेत्र के कई शासकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कम छात्र उपस्थिति मिलने पर उन्होंने गांव पहुंचकर अभिभावकों से सीधे संवाद किया और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। निरीक्षण के दौरान छात्रों के सीखने के स्तर की […]

You May Like