करोंद में चार मंजिला इमारत में लगी आग, लाखों के एसी और फर्नीचर खाक

भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित एक चार मंजिला भवन के प्रथम मंजिल में बुधवार को दोपहर में आग लग गई. जिससे उस भवन में लाखों रुपए के एसी और फर्नीचर जलकर राख हो गए. यह आग भवन मेंं नीचे रखे जनरेटर से निकली चिंगारी से लगी थी. इस आगजनी की घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है. इस आग की सूचना नगर निगम के फायर स्टेशन को दी गई. जब तक निगम के दमकल कर्मी वहां पहुंचे तब तक भवन में फायर की व्यवस्था थी उनके द्वारा ही आग पर काबू पा लिया गया. जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई. इस भवन में एनकेएफसी आउटलेट और क्रॉमा इलेक्ट्रॉनिक का शोरुम भी है. जिन्हें किसी भी तरह कस नुकसान नहीं हुआ है. नगर निगम के फायर प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि बिल्डिंग में क्रोमा का इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के पास में रखे जनरेटर में आग लगी थी.

Next Post

मिलिट्री गैस एजेंसी का वाहन जब्त, सिलेंडर से चोरी हो रही थी गैस; कलेक्ट्रेट के सामने धराया

Wed May 13 , 2026
भोपाल। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन किसी ना किसी एजेंसी को सप्लाई वाले गैस सिलेंडर से भरे वाहन जब्त हो रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक दल ने एक वाहन जब्त करने में सफलता हासिल की है. यह […]

You May Like