दो दिन भी नहीं चला नया ट्रांसफार्मर, फिर अंधेरे में डूबा मध्येपुर

रीवा,  रीवा जिले की ग्राम पंचायत मध्येपुर में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और उदासीनता के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्राम पंचायत मध्येपुर में रोहित सिंह के घर के पास लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फिर से जल गया है.

ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर बीते एक माह से जला पड़ा था, कई बार शिकायत करने और अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद दो दिन पहले ही बड़ी मुश्किल से विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाया था, लेकिन आश्चर्य की बात है कि दो दिन भी नहीं बीते और नया ट्रांसफार्मर भी लोड नहीं झेल पाया और जलकर खाक हो गया, जिससे पूरे गांव में एक बार फिर से अंधेरा कायम हो गया है, ट्रांसफार्मर के जलते ही गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है. मोटर पंप न चलने से लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, इस घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा नए ट्रांसफार्मर के नाम पर पुराना और मरम्मत किया हुआ जर्जर ट्रांसफार्मर लगाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है, जो क्षमता से अधिक लोड के कारण 24 घंटे भी नहीं चल पा रहा है. फिलहाल ट्रांसफार्मर जलने से नाराज होकर स्थानीय ग्रामीणो ने ट्रांसफार्मर के पास ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उच्च क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा.

Next Post

खाद्य विभाग ने की कार्रवाई 

Wed Oct 28 , 2026
रीवा, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर दीपावली त्योहार के दृष्टिगत मिष्ठान प्रतिष्ठानों में विक्रय किए जा रहे मिष्ठान की गुणवत्ता एवं निरीक्षण हेतु खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत न्यू बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान फॉरएवर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट की निरीक्षण किया गया निरीक्षण […]

You May Like