स्थायी कैंपस की मांग : ढाका में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश में रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण की मांग लगातार बांग्लादेशी छात्र कर रहे हैं। इस मांग को लेकर बुधवार को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया।

बांग्लादेश में एक बार फिर से आंदोलन अपने परवान पर है। इस बार भी इस आंदोलन को करने की जिम्मेदारी छात्रों ने अपने हाथों में ले ली है।  हालांकि, इस बार यह विरोध सत्ता परिवर्तन की चाह को लेकर नहीं बल्कि छात्र अपनी सुविधाओं को लेकर कर रहे हैं। विद्यार्थी किसी सरकार को सत्ता से हटाने के बजाय अपने स्थायी विश्वविद्यालय की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। दरअसल,  रवींद्र विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए विकास परियोजना प्रस्ताव (डीपीपी) की मंजूरी और इसके पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर बुधवार को बांग्लादेशी छात्रों ने ढाका-उत्तरी जिलों के रेलमार्ग पर धरना देकर ट्रैक जाम कर दिया। इससे आठ ट्रेनें रास्ते में ही रुक गईं।

Next Post

जल संकट: नर्मदा से जुड़ेगी लाइन, 5-7 दिन में शहर को मिलेगा पानी

Thu Aug 14 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शहर भीषण जल संकट से जूझ रहा है. गंभीर डेम में कुछ दिनों का ही पानी शेष है, ऐसे में नर्मदा से जल आपूर्ति की पहल तेज हो गई है. भूखी माता मंदिर के पास उजड़खेड़ा चौराहे पर नगर निगम व पीएचई विभाग […]

You May Like