इंदौर-उज्जैन में सक्रिय शातिर वाहन चोर गिरोह पकड़ा

इंदौर: शहर और उज्जैन में दोपहिया वाहनों की चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. बाणगंगा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 10 लाख कीमत की 13 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की हैं. आरोपी चोरी के वाहन सुनसान जगहों पर छिपाकर ऑर्डर मिलने पर उन्हें सस्ते दामों में बेचते थे.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया कि एसीपी हीरानगर रुबीना मिजवानी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी. यह टीम लगातार क्षेत्र में गश्त और आसूचना संकलन कर रही थी. 25 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि सांवेर रोड स्थित बीआईपीएस पेट्रोल पंप के पास दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने की फिराक में हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दीपमाला चौराहे पर दबिश दी और वहां खड़े एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास चार मोटरसाइकिल और एक स्कूटी संदिग्ध अवस्था में मिली. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निशार उर्फ नाशिर शाह उम्र 35 साल निवासी राउला, सांवेर रोड बताया और वाहनों के किसी भी दस्तावेज की उपलब्धता से इनकार किया. गहराई से पूछताछ करने पर उसने इंदौर और उज्जैन में बाइक चोरी की वारदातें करना कबूल किया. नाशिर की निशानदेही पर गिरोह के अन्य दो सदस्यों गोलू उर्फ रोहित सांखला उम्र 28 साल निवासी बड़ोदिया खान, सांवेर और जसवंत उर्फ गब्बर उम्र 45 साल निवासी इमामबाड़ा, सांवेर को भी गिरफ्तार किया.

चेचिस नंबर में करते थे छेड़छाड़
पूछताछ में पता चला कि आरोपी वाहन चोरी के बाद उन्हें शहर के सुनसान इलाकों, खंडहरों और पुलों के नीचे छिपा देते थे. ग्राहक मिलने पर नंबर प्लेट और चेचिस नंबर में छेड़छाड़ कर वाहन बेच देते थे ताकि पकड़े न जाएं. अब तक इनसे बरामद 13 दोपहिया वाहनों में से कई पर इंदौर और उज्जैन के विभिन्न थानों में 4 एफआईआर दर्ज हैं. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया है, जहां उनसे और भी वारदातों के खुलासे की उम्मीद है

Next Post

पत्नी की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, करंट से मौत बताकर छिपाई थी सच्चाई

Tue Jul 29 , 2025
सतना :जिले के कोलगवा थाना क्षेत्र के बेलहटा पांडे टोला निवासी अरुणेश कुमार पांडे को पत्नी सीता देवी की हत्या के आरोप में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने आजीवन कारावास और ₹5000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। राज्य की ओर से पैरवी शासकीय अभिभाषक रमेश […]

You May Like