पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नई दिल्ली 08 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 1.03 प्रतिशत उबलकर 58.67 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.87 प्रतिशत की छलांग लगाकर 61.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

गैस सिलेंडर फटने से नौ लोगों की मौत

Thu May 8 , 2025
बीकानेर 08 मई (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार सुबह सिटी कोतवाली थाने के पास मदान मार्केट के एक भवन में अचानक […]

You May Like